Ad

नीतीश ने सौंपा इस्तीफा,फिर से लेंगे CM पद की शपथ…

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा कदम उठाते हुए रविवार (28 जनवरी) को पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा. इसी के साथ बिहार में आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन टूट गया।

ADVERTISEMENTSAd

रविवार की सुबह सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी पर जमकर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने राजभवन से बाहर आकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘हमारी पार्टी की राय के बाद मैंने इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी कामों का क्रेडिट वहीं (आरेजडी) ले रही थी, मैं काम कर रहा था लेकिन मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा था, दोनों तरफ तकलीफ थी।

नीतीश कुमार ने राजभवन से बाहर आने के बाद कहा, ‘आप सब लोगों को बता देते हैं आज हमने इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी वो समाप्त हो गई। इस्तीफा देने की नौबत इसलिए आई क्योंकि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हमने कुछ बोलना छोड़ दिया था, सबकी राय आ रही थी, पार्टी की राय थी चारों तरफ से कहा जा रहा था जिसके बाद हमने ये फैसला लिया।’

अब नीतीश कुमार बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. नई सरकार में नीतीश कुमार ही सीएम रहेंगे. उनके साथ बीजेपी के दो नेता डिप्टी सीएम बनेंगे. डिप्टी सीएम कौन होगा, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि सुशील मोदी और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं।

नीतीश कुमार नई सरकार में आज ही शाम चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. 9वीं बार होगा जब नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे. सूत्रों ने बताया कि 6 से 8 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. नई सरकार में जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी शामिल होगी. मांझी अपना समर्थन पत्र नीतीश कुमार को सौंपेंगे।

आरजेडी विधायकों की अपील
नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने के बीच लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कई विधायकों ने कहा कि सरकार बनाने के लिए कवायद करनी चाहिए. राज्य में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत है.  आरजेडी के पास 115 विधायक हैं. 
बिहार में सीटों का समीकरण
बिहार में सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी है. बीजेपी के 78, जेडीयू के 45 और हम के चार विधायक हैं. इन तीनों दलों के विधायकों की कुल संख्या 127 है. सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *