

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है ।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून शावर तेज हो गए हैं।

प्रदेश में शनिवार, रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, इस अवधि में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकता है। 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
बिजली चमकने के साथ ही आंधी-तूफान से पेड़ टूटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। वहीं, भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है।
नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने नदी-नालों के पास रहने वालों को सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है। कहा है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन में सतर्कता बरतें।
उत्तराखंड में मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव व ड्यूटी ऑफिसर विक्रम सिंह यादव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है।
तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके लिए सभी लाइन विभागों के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान विशेष एहतियात बरतेंगे। आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागी नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर संबंधित विभाग तुरंत उसे खोलने की कार्रवाई करेंगे। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। विद्यालयों में भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
हेल्पलाइन नंबर
- 0135-2710335
- 0135-2664314
- 0135-2664315
- 0135-2664316
- 0135-2710334
- 0135-2664317
- 1070
- 9058441404
- 8218867005



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..