पुलिस ने शुरू की ड्रग्स तस्करों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी /चैकिंग, दो चरस तस्कर गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल 25.december 2020 GKM NEWS जनपद टिहरी गढ़वाल में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम/नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने हेतु समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिस क्रम में थाना चम्बा 2 अभियुक्तों भीम सिंह राणा पुत्र सरोप सिंह राणा नि0 ग्राम नेरी, पट्टी जुआ, पो0 कमांद टिहरी गढवाल। 2- प्रमोद सिंह नेही पुत्र स्व0 मोहन सिंह नेगी निवासी ग्राम सेलूर पो0 कांडीखाल पट्टी जुआ टिहरी गढवाल को 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरूद्ध थाना चम्बा पर NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
ड्रग्स के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विगत 04 दिवसो में जनपद मे NDPS ACT में 01 अभियोग तथा 04 अभियोग आबकारी अधिनियम में दर्ज किये जा चुके हैं। अभियान लगातार जारी है, वर्तमान परिवेश मे नशे की बढती प्रवृति एवं खरीद-फरोख्त को देखते हुए SSP महोदया द्वारा जनपद मे कार्यरत ADTF कर्मियों/एसओजी कर्मियों को विशेष रूप निर्देशित किया गया है। साथ ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे का अवैध कारोबार करने वाले अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल मे लाये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को व्यक्तिगत रूप से निर्देशित किया गया।
बाइट सुन्दरम शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना चम्बा



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – LPG उपभोक्ताओं के लिए अपडेट_आज इन इलाकों में पहुंचेगी गैस
धामी सरकार ने बांटे दायित्व : 14 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, योगेंद्र रावत को कुम्भ,टिहरी को नई कप्तान
आज संभलकर रहें_ 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन