प्रदेश में मौसम ने ली करवट..पहाड़ी इलाकों में बड़ी ठण्ड..देखे सरोवर नगरी का हाल..

नैनताल 23.November 2020 GKM NEWS नैनीताल में मौसम ने आज करवट बदली है। लंबे समय की धूप के बाद आज आसमान में घने बादलों के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अब बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं । शीतकाल आते ही सभी को हिल स्टेशनों में हिम्पात का ध्यान आ जाता है। लोग हिल स्टेशनों में बोते अपने हसीन लम्हों को याद करने लगते हैं। उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम के बदलते ही देशभर के बर्फबारी का आनंद लेने वालों के चेहरे में खुशी की लहर दिखने लगी है।
विश्वविख्यात पर्यटन स्थल नैनीताल व आसपास के पहाड़ों में भी आज मौसम ने करवट बदली है । घने बादलों के कारण तापमान में भी काफी गिरावट आई है । स्थानीय लोगों ने अपने गर्म कपड़े पहन लिए हैं । तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि भीषण ठंड के चलते लोगों ने मफलर, टोपी, जैकेट, गर्म इनर आदि पहन लिए हैं । पर्यटन से जुड़े कारोबारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द हिम्पात होगा और पर्यटक आएंगे, जिससे कोरोना काल के नुकसान की कुछ भरपाई हो सकेगी ।



बाईट :- सुभाष कुमार, नाविक



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा