हल्द्वानी शहर के बाहर मिनी सचिवालय के रूप में तैयार होगा,नया तहसील भवन..

हल्द्वानी नैनीताल 24.November 2020 GKM NEWS हल्द्वानी ने पिछले कुछ सालों से महानगर का रूप ले लिया है.शहर की आबादी लगातार बाद रही है.प्रशासनिक विभागों के विभिन्न कार्यालय और सरकारी आवास हल्द्वानी शहर की घनी आबादी में है, लेकिन अब सभी प्रशासनिक विभागों के विभिन्न कार्यालय और सरकारी आवास घनी आबादी से दूर बनाये जायगे.. मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आयुक्त कुमाऊं, जिलाधिकारी नैनीताल और संबंधित अधिकारियों को इसके लिए जल्द भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं। हल्द्वानी तहसील को शहर से बाहर शिफ्ट किया जायगा. इसके साथ ही नई तहसील को मिनी सचिवालय के रूप में तैयार किया जायगा..इस बहुमंजिला ईमारत में पार्किंग की पूरी व्यवस्था की जायगी..

सचिवालय में को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हल्द्वानी तहसील व विभिन्न विभागों के कार्यालयों की शिफ्टिंग के संबंध में बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यालयों को शिफ्ट करने के लिए भूमि की उपलब्धता व संपूर्ण निर्माण में आने वाली लागत पर विस्तार से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि शिफ्टिंग प्लान में तहसील के साथ ही सिविल कोर्ट तथा वहां के आवासों को भी शामिल किया जाए।
शहर के बाहर यदि भूमि उपलब्ध हो जाती है, तो फिर वर्तमान तहसील और उसके परिसर की भूमि को सिटी पार्क, लाइब्रेरी और अन्य व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विकसित करने की योजना पर भी काम किया जाए।

मुख्य सचिव ने इस संबंध में होने वाली अगली बैठक में आवास विभाग को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में दिए गए निर्देशों पर अगले 15 दिन में प्रगति का विवरण लेकर प्रस्तुत होने को कहा। बैठक में वित्त सचिव अमित नेगी, सौजन्या, प्रभारी सचिव सुशील कुमार के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयुक्त कुमाऊं अरविंद सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने