निजी अस्पतालों के निरीक्षण पर अचानक पहुचे मंत्री जी,खामिया देख..दी चेतावनी

काशीपुर ऊधम सिंह नगर 26.November 2020 GKM NEWS SULEMAAN KHAN काशीपुर पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला ने निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया और कमियां पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की चेतावनी दी। बता दें कि उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला ने काशीपुर के नव्या हॉस्पिटल और स्पर्श हॉस्पिटल का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बायोवेस्ट कचरे का निस्तारण सही से ना किए जाने सहित अन्य अनियमितताएं पाई गई। जिस पर दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला ने अस्पताल प्रबंधन को अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की चेतावनी दी। दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार अस्पतालों की मॉनिटरिंग कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2016 में बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर कानून बना दिया गया है लेकिन अस्पताल प्रबंधन को इसकी सही जानकारी नहीं है जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन ओं को जल्द बायोमेडिकल वेस्ट कानून का पालन करने की अपील की गई है।

बाइट : प्रकाश हरबोला ……………. दर्जा राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal