प्रदेशवासियों के लिए बड़ी खबर..जल्द उत्तराखंड में बनेगा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा डैम..6 राज्यों में हो रहा है एग्रीमेंट..

देहरादून 17.JANUARY 2021 GKM NEWS प्रदेश वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब उत्तराखंड राज्य में ही एशिया के 2 सबसे बड़े डैम जल्द ही देखने को मिलेंगे। टिहरी बांध के बाद अब एशिया के अंदर दूसरी सबसे बड़ी बांध परियोजना किशाऊ के लिए जल्द ही सर्वेक्षण किया जाएगा।

जी हां, यह बांध एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध होगा और इसमें 6 राज्यों के बीच में एग्रीमेंट भी किया जाएगा। इस बांध से लाभान्वित होने वाले उत्तराखंड सहित छह राज्यों के बीच में एग्रीमेंट किया जाएगा। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड इस सर्वेक्षण के आधार पर संशोधित डीपीआर तैयार करेगा। यह डैम उत्तराखंड की टौंस नदी के ऊपर बनाया जाएगा। 1 दशक से भी लंबे समय के बाद इस परियोजना पर सोच विचार किया जा रहा है। किशाऊ बांध परियोजना को वर्ष 2008 में ही राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दे दिया गया था।
यह डैम उत्तराखंड के देहरादून की टौंस नदी और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बीच तैयार होने की परियोजना है। वर्ष 2008 में इस परियोजना के लिए डीपीआर ( डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट ) भी तैयार कर दी गई थी। मगर बात आगे ज्यादा बढ़ नहीं पाई। तकरीबन एक दशक से भी अधिक समय बीत जाने के बाद पिछले साल सितंबर को दूसरे बोर्ड बैठक और 24 नवंबर को भी कमेटी की बैठक के बाद यह तय किया गया कि 2008 में बने किशाऊ बांध परियोजना के डीपीआर में जरूरी संशोधन किए जाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani