बड़ी लापरवाही.. बाज़पुर : बिना महिला चिकित्सक के गर्भवती महिला को किया भर्ती,नर्स ने की डिलीवरी..नवजात की मौत.मचा कोहराम

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 27.JANUARY 2021 GKM NEWS बाज़पुर के ग्राम केशोवाला निवासी अर्जुन अपनी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी की डिलीवरी करवाने के लिए बाजपुर के जीवनदीप अस्पताल मे लाया था। जहां मरीजों से पैसे कमाने के लालच में पहले से मौजूद अस्पताल प्रबंधन ने बिना महिला चिकित्सक के गर्भवती महिला को भर्ती कर लिया। वहीं इसके बाद अस्पताल की एक नर्स रूबी ने बिना महिला चिकित्सक के महिला की डिलीवरी कर दी।
डिलीवरी के उपरांत नवजात शिशु की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना से गुस्साए परिजनों ने जीवनदीप अस्पताल के खिलाफ पुलिस को सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही बाजपुर कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र गौरव मौके पर पहुंच गए और अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से वार्ता की।

वहीं महिला के परिजनों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद अस्पताल में मौजूद नर्स रूबी ने गर्भ में पल रहे बच्चे के उल्टा होने की बात कही थी और महिला चिकित्सक के कुछ देर में आने की बात कही जा रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला चिकित्सक के ना आने के बाद रूबी ने खुद ही डिलीवरी करवा दी जिससे नवजात शिशु की मौत हो गई।

वही बाजपुर कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र गौरव ने कहा कि पुलिस ने मृतक नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों की तरफ से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी गई है मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बाइट : अर्जुन ………….. मृतक नवजात शिशु का पिता
बाइट : परिजन
बाइट : देवेंद्र गौरव …………. एसएसआई कोतवाली बाजपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी
आशाओं के हक की लड़ाई तेज, देहरादून में होगा बड़ा प्रदर्शन
दिल्ली में भाजपा की नवीन टीम _तीरथ, बलूनी, पांडे और आलोक को अहम जिम्मेदारी