Ad

उत्तराखंड सरकार मना रही है रोजगार वर्ष तो उधर विपक्ष बढ़ती बेरोजगारी को लेकर चलाने जा रहा है बड़ा व्यापक आंदोलन..नेता प्रतिपक्ष ने भी दिया बड़ा बयान..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल 23.JANUARY 2021 GKM NEWS उत्तराखंड सरकार जहां इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है तो वही विपक्ष सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगा रही है, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि यह वर्ष उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का वर्ष है,

ADVERTISEMENTSAd

सरकार द्वारा तमाम विभागों में भर्ती की विज्ञप्तिया निकाली जा रही है और कई भर्तियां हो चुकी है और युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, तो वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का कहना है कि राज्य में बेरोजगारों की भारी संख्या है और कांग्रेस पूरे प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर बड़ा व्यापक आंदोलन चलाने जा रही है, जिससे सरकार को पता लग जाएगा कि उसने कितना रोजगार दिया है, केवल हवाई बातें करने से लोगों को रोजगार नहीं मिलता लिहाजा इस सरकार ने केवल शिगूफा छोड़ा है।

बाइट- डॉ इन्दिरा ह्रदयेश, नेता प्रतिपक्ष।

बाइट- सुरेश जोशी, प्रवक्ता बीजेपी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *