कोरोना का नया स्ट्रेन आने के बाद पूरे यूरोप ने खुद को ब्रिटेन से किया अलग..भारत समेत कई देशो ने उड़ाने रोकी..बोरिस ने दिए लॉकडाउन के संकेत..

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली 21.NOVEMBER 2020 ब्रिटेन में एक बार फिर कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं.. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाए जाने के संकेत दिए हैं..  जॉनसन ने कहा कि नए मामलों के लगातार बढ़ने के कारण क्रिसमस की छुट्टी के बाद इंग्लैंड में तीसरे लॉकडाउन से इनकार नहीं किया जा सकता है. ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन आने के बाद पूरे यूरोप ने खुद को ब्रिटेन से अलग कर दिया. प्रधानमंत्री जॉनसन ने यह भी कहा कि वेल्स और उत्तरी आयरलैंड ने कोरोना के संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए क्रिसमस के बाद के लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है.

आपको बता दें कि ब्रिटेन में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में उछाल आ रहा है..जिसके बाद भारत सरकार ने भी ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुए सोमवार को बड़ा फैसला लिया, केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से आने और जाने वाली सभी उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है.. भारत के साथ साथ और भी कई देशों ने ब्रिटेन को जाने वाली अपनी हवाई सेवाओं पर भी रोक लगा दी है .

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा, ”भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन से भारत आने वालीं सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से 11:59 बजे, 31 दिसंबर तक निलंबित कर दिया जाएगा। यह निलंबन 11.59 बजे (22 दिसंबर) से लागू होगा।” मंत्रालय ने आगे कहा कि मंगलवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक ब्रिटेन से भारत आने वाली उड़ानों में सवार यात्रियों को विमान उतरने के बाद एयरपोर्ट पर अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी

प्रधानमंत्री जॉनसन ने मंत्रियों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आशंका जताई कि 23 से 27 दिसंबर तक क्रिसमस की छुट्टी के दौरान इंग्लैंड में कोरोना संक्रमण अधिक तेज़ रफ्तार से आगे बढ़ सकता है. इसके साथ प्रधानमंत्री जॉनसन ने क्रिसमस के दौरान बार-बार ब्रिटेन के लोगों को जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया.

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *