बड़ी ख़बर: उत्तराखंडवासियो के 4 साल बर्बाद करने के बाद आख़िर क्यों हटाया मुख्यमंत्री..क्या अकर्मण्य या निकम्मा था मुख्यमंत्री..हरीश रावत का बड़ा बयान…

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 11. MRACH 2021 बाज़पुर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही हरीश रावत ने भाजपा का डीएनए खराब बताया और उसकी जांच कराने की बात कही। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने का कारण भी स्पष्ट नही कर पाई है.
इस दौरान उन्होंने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं दी हैं। मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के बदलते ही भाजपा के विधायकों और पार्टी की गर्मी उतर चुकी है। उन्होंने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाए जाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाई है। इस दौरान उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को भला और कड़क मिजाज का बताया साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत पर क्या आरोप थे इसको प्रदेश की भाजपा सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो मुख्यमंत्री को बदलने की रीत शुरू की है उसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जाएगा।
बाइट : हरीश रावत ………………. पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal