पांच दिनों के अंदर चौथी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानें आज उत्तराखंड में नई कीमतें

देश में महंगाई बढ़ती ही जा रही है. आज पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98 रुपए 61 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 89 रुपए 87 पैसे हो गई है. कल भी राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले पांच दिनों के अंदर चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है.
उत्तराखंड में डीज़ल की नई कीमतें

उत्तराखंड में पेट्रोल की नई कीमतें

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. एक बार फिर दामों में इजाफा हुआ है. पेट्रोल 76 से 84 पैसे प्रति लीटर और डीजल 76 से 85 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में यह चौथी बढ़ोतरी की गई है. हालांकि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद से ही दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दामों में महज पांच दिनों में तीन रुपये से ज्यादा की वृद्धि ने आम उपभोक्ता की चिंता को बढ़ा दिया है.
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 29 पैसे
देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 29 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 97 रुपए 49 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल की कीमत में में 84 पैसे और डीजल की कीमत में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तंग आपूर्ति के डर से लगभग 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी. ओएमसी विभिन्न कारकों के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव करती है. आखिरी कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सियासी घमासान_भाजपा ने भवाली सभासद पर लगाए गंभीर आरोप,कहा_ पाकिस्तानी कनेक्शन..
Haldwani_क्रिकेट धोखाधड़ी के आरोपी विकास ढाका को जमानत मिली_गिरफ्तारी को अवैध बताया..
डेविस कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, सुरेश की यादगार हैट्रिक..
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी..