Ad

नए ज़िलाधिकारी का लोगो से वादा, कोरोना को नियंत्रण में लाना पहली प्राथमिकता..रोज़गार से जुझ रहे स्थानीयों को योजनाओं का लाभ जल्द मिलेगा..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

टिहरी गढ़वाल 03.10.2020 GKM NEWS नव नियुक्त डीएम इवा श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में कोरोना महामारी को नियंत्रण में लाना उनकी पहली प्राथमिकता है.इसके साथ ही कोरोना महामारी से रोजगार की समस्या से जुझ रहे स्थानीयों, व्यापारियों व प्रवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द पहुंचाना रहेगा.

ADVERTISEMENTSAd

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकता का हिस्सा है. जिले की कमान संभालने के बाद डीएम इवा पत्रकारों से रूबरू हुई। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि जिले के विकास को गति देने का काम तेजी से किया जायेगा। अनलाक प्रक्रिया के तहत जिले में पर्यटन, व्यापारिक, तीर्थाटन व आर्थिक गतिविधयों में तेजी लाने की ओर तेजी से कदम बढ़ाये जायेंगे। कोरोना काल के चलते आर्थिक परेशानियां बढ़ी हैं। जिनमें सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने हैं.

कोरोना पेंशेंटों को समुचित इलाज दिलाने के साथ ही जिले में बढ़ती पर्यटन व तीर्थाटन की गतिविधियों के बीच समन्वय से कोरोना रोकथाम के कदमों का अनुपालन भी करवाना है। जिसके लिए जिले के अहम स्थानों निरीक्षण कर रणनीती तैयार की जायेगी. कहा कि जल जीवन मिशन और हर घर को नल से जोड़ना भी प्राथमिकता में रहेगा। योजना के तहत हर आंगनबाड़ी व स्कूल को नल से जोड़ा जायेगा.

पीएम मोदी की एक रूपये में पेयजल कनेक्शन देने की योजनाओं को भी अंतिम छोर के व्यक्त तक पहुंचाया जायेगा। कृषि और उद्यान से जुड़े ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ना और योजनाओं का लाभ उन तक सुनिश्चित करने काम भी किया जायेगा। इसके अलावा जनपद में पुर्नवास के समस्याओं, बांध विस्थापितों व प्रभावितों की समस्याओं पर भी फोकस किया जायेगा।

बाइट ईवा आशीष श्रीवास्तव जिलाधिकारी टिहरी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *