अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन


Haldwani -पीली कोठी, नीलकंठ विहार :
अनुराग अकादमी में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का आगाज़ आज बेहद उत्साह और खुशी के माहौल में हुआ। नर्सरी, LKG और UKG के नन्हे-मुन्ने बच्चे पहली बार स्कूल पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए खास “प्रवेश उत्सव” आयोजित किया गया।
पहली बार मां से दूर, लेकिन जल्दी बन गए दोस्त
स्कूल के पहले दिन कुछ छोटे बच्चे मां से अलग होने पर थोड़े भावुक और रूआंसे नजर आए। लेकिन जैसे ही उन्होंने खेल-कूद और रंग-बिरंगी गतिविधियों में हिस्सा लिया, उनकी झिझक दूर हो गई और चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
पहले दिन बच्चों के लिए खास तौर पर जैसे जुंबा डांस ,कलरिंग और पेंटिंग, सैंड पेंटिंग के साथ मस्ती भरा दिन बीता।
जैसी मजेदार एक्टिविटीज़ रखी गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।
अभिभावकों में भी दिखा उत्साह
माता-पिता के लिए भी यह दिन खास रहा, क्योंकि उनके बच्चे पहली बार घर से निकलकर स्कूल पहुंचे थे। अभिभावकों ने स्कूल की व्यवस्थाओं और गतिविधियों की जमकर सराहना की।
स्कूल प्रशासन का भरोसा
प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर और शिक्षिकाएं मधुबाला व भावना जोशी ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि बच्चे जल्द ही स्कूल के माहौल में ढल जाएंगे और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली