NEET UG 2022 के नतीजे घोषित : नीट यूजी में तनिष्का अव्वल, आल इंडिया इस रैंक के साथ उत्तराखंड में रिया ने किया टॉप, देखिये टॉपर्स लिस्ट..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

NEET UG Result 2022 Toppers: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2022 का परिणाम बुधवार, सात सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर घोषित किया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नीट यूजी 2022 परिणाम के साथ, एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी, एनटीए नीट कट ऑफ और एनटीए नीट मेरिट कम ऑल इंडिया रैंक लिस्ट भी जारी कर दी है। अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए हम यहां टॉप 10 रैंक धारकों के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।  

NEET UG Result 2022 Top 10 Scorer

नीट यूजी 2022 में राजस्थान की तनिष्का ने 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के वत्स आशीष बत्रा, कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथा स्थान हासिल किया।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल)के साथ प्रदेश में टॉप किया है। रिया ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है।

वहीं, अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.965374 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की। बता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।

देखें टॉप 10 की सूची –

रैंकरोल नंबरउम्मीदवार का नामप्राप्तांकपर्सेंटाइल स्कोरराज्य
13905190306तनिष्का71599.99977राजस्थान
22001350019वत्स आशीष बत्रा71599.99977दिल्ली (एनसीटी)
32712130298हृषिकेश नागभूषण गांगुली71599.99977कर्नाटक
42701140052रुचि पावाशे71599.99977कर्नाटक
54204010052एराबेली सिद्धार्थ राव71199.99972तेलंगाना
63110320171ऋषि विनय बलसे71099.99921महाराष्ट्र
71601050034अर्पित नारंग71099.99921पंजाब
84122020826कृष्णा एस आर71099.99921कर्नाटक
92209040165ज़ील विपुल व्यास71099.99921गुजरात
102508010476हाज़िक परवेज लोन71099.99921जम्मू और कश्मीर

डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

  1. सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत ‘नीट 2022 परिणाम’ पर क्लिक करें।
  3. अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. नीट 2022 परिणाम पर क्लिक करें और एक्सेस करें।
  5. NEET UG 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

ऐसे चेक करें परिणाम

– सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
– अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
– यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
– अब परिणाम आपको सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
– इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *