NEET पेपर लीक से टूटा छात्रों का भरोसा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


उत्तराखण्ड के नैनीताल में बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर आक्रोश जताया।
प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि NEET जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि देश और उत्तराखंड में हर साल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे मेहनत करने वाले छात्र मानसिक तनाव और अवसाद का शिकार हो रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी NTA पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों तक कठिन मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं।
कई विद्यार्थी कक्षा 11वीं से ही NEET की तैयारी शुरू कर देते हैं, 12वीं के बाद एक-दो नहीं बल्कि कई बार ड्रॉप लेकर दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन जब परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। इस मौके पर संजय कुमार संजू, अनुपम कबड़वाल, धीरज बिष्ट, अभिषेक कुमार, आयुष आर्या आदि मौजूद थे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन