

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है. इसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं. दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ. शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है. हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा. यह घटना बहुत दुखद है. नक्सलियों को खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है. योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक इस हमले के बाद पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया है. दोनों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि और फोर्स को बुला लिया गया है.
ऑपरेशन के लिए जा रहे थे जवान
बस्तर के आईजी सुंदरराज ने बताया कि जवान ऑपरेशन पर निकले हुए थे. इसी दौरान नक्सलियों ने अरनपुर के पालनार क्षेत्र में जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी से उड़ा दिया है. मौके पर दो एम्बुलेंस को रवाना किए जाने की खबर है. नक्सलियों के हमले का पैटर्न बिल्कुल भी नहीं बदला है. जब जवान नक्सलियों के इलाके में आए तो घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..