सेना में ऑफिसर बनी उत्तराखंड की बेटी नैनिका..देश में रोशन किया प्रदेश का नाम..चारों ओर से मिला रही शुभकामनायें..

नैनीताल… बेटियों ने हमेशा से ही देश का नाम दुनिया में रोशन किया है. हर फिल्ड में बेटियां आगे रही हैं.सेना हों या शासन, खेल हों या फिर कोई दूसरा फील्ड बेटियों ने हर जगह अपने माता पिता प्रदेश का नाम रोशन किया.नैनीताल शहर की रहने वाली नैनिका रौतेला ने देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. बताया जा रहा है कि नैनिका रौतेला का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ.बता दें कि नैनिका रौतेला के पिता रामसिंह रौतेला ज़िला अदालत नैनीताल और हाईकोर्ट उत्तराखंड में अधिवक्ता हैं.
इसके साथ ही नैनिका रौतेला की माँ डॉ बसंती रौतेला मोहनलाल साह इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं तों वही नैनिका के छोटे भाई हर्ष रौतेला देहरादून के लॉ कॉलेज में बीबीए एलएलबी कर रहें हैं. बेटी की कामयाबी से पिता रामसिंह बेटी पर गर्व महसूस कर रहें हैं. उनका कहना है कि नैनिका ने उनका सपना पूरा कर दिया. जब नैनिका छोटी थी तब से ही मैं उसे भारतीय सेना में शामिल कराना चाहता था आज मेरी बेटी ने मेरा सपना पूरा कर दिया.
वही नैनिका ने अपनी इस बड़ी कामयाबी के पीछे माता पिता का आर्शीवाद और अपने बड़ो माँ अनुशासन बताया. आपकों बता दें कि नैनिका ने कक्षा 6 तक की पढ़ाई मोहनलाल साह कॉलेज से पूरी की. जिसके बाद वह सेंट मेरी कॉलेज चली गई जहाँ से उन्होंने इंटर किया. बाद में नैनिका ने इंजिनियरिंग के लिए इंजिनियरिंग कॉलेज रुड़की चली गई. इसके साथ ही नैनिका वर्तमान में एक्सचेंज गुड़गांव में गूगल के लिए इंजीनियर के पद पर काम कर रही है.GKM news परिवार की ओर से उत्तराखंड की बेटी कों हार्दिक शुभकामनायें..



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात