

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं। देहरादून में उनकी जनसभा प्रस्तावित है। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी शैलजा कुमारी ने इसकी जानकारी दी। साथ ही पार्टी पदाधिकारी व विधायकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को लेकर चर्चा की। बता दें कि आज सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहली बार देहरादून पहुंचीं। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सोमवार को पार्टी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपसी मत भेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाए। कहा कि राज्य में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी।
उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, हरीश धामी, सुमित ह्रदयेश, मदन विष्ट समेत अन्य विधायक की मौजूद रहे। कुमारी शैलजा ने कहा कि आपसी मत भेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भी चर्चा की गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..