
उत्तराखंड – देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं । इस दौरान वे पार्टी कोर कमेटी की बैठक लेने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को होने वालें इस दौरे की शुरुआत श्री नड्डा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थापित अमृत वाटिका में वृक्षारोपण से करेंगे । इसके बाद वहां ऑटोडोरियम में आयोजित हरिद्वार विधानसभा के बूथ संख्या 174 पर होने वाले मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे ।
इसके बाद पार्टी अध्यक्ष देव संस्कृति विश्वविद्यालय के “वसुदेव कुटुंबकम् “व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित करेंगे । दोपहर 3 से 5 बजे तक श्री नड्डा गॉडविन होटल में पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम, सांसद समेत सभी सदस्य प्रतिभाग करेंगे। चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सांय काल में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना करेंगे । अपने व्यस्तम दौरे के बाद वे रात 9.15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज