Nainital_लगातार बारिश से नैनीझील लबालब,स्काडा गेट से छोड़ा जा रहा पानीVideo


उत्तराखण्ड के नैनीताल में लगातार हो रही बरसात के कारण झील के निकासी स्काडा द्वार को बुधवार को 3″ जबकि गुरुवार सवेरे 6″ खोला गया। झील का स्तर गेज के शून्य स्तर से 10′.6″ है और झील लबालब नज़र आ रही है। पानी निकाला जा रहा है, क्योंकि क्षेत्र में बरसात के आसार बने हुए हैं।
नैनीझील से बुधवार को पानी निकलना शुरू कर दिया गया है। झील के चैनल से तीन इंच जल निकासी की गई। शाम को जल निकासी बंद कर दी गई। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12 इंच वर्षा कम रिकार्ड की गई है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि झील का जलस्तर सामान्य से ऊपर पहुंचते ही बुधवार सवेरे जल निकासी शुरू की गई।
सुबह जल स्तर तलहटी से 87 फिट था। बुधवार को झील से कुल आठ इंच पानी निकाला गया। निकासी के बाद अब झील का जल स्तर 86.6 फीट यानी शून्य से 10′.6″ रखा गया है। पिछले वर्ष 11 अगस्त को जल निकासी शुरू की गई थी। पिछले साल आज की तुलना में झील का जलस्तर 87.5 फीट था और जलनिकासी जारी थी, जबकि इस बार 87.2 फीट पहुंचने पर निकासी शुरू की गई।
अब बारिश को ध्यान में रखते हुए झील से जल निकासी की जाएगी और जल स्तर सामान्य के करीब रखा जाएगा। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में बारिश कम हुई है। पिछले साल अभी तक 1522 मि.मी.वर्षा हो चुकी थी, जबकि इस वर्ष 1510 मि.मी.हुई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैंची धाम के पास हादसा_नदी में फंसे घायलों को पुलिस ने बचाया..Video
फिर बदला मौसम का मिजाज,नैनीताल समेत 8 जिलों में अलर्ट..
SIR ने बदला वोटर लिस्ट का गणित, हल्द्वानी से नैनीताल तक सियासी खेमों में बेचैनी बढ़ी
राज्यसभा की राह पर दिनेश आर्य, नामांकन में दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं ज्ञानेश कुमार ? AAP का दावा