Nainital : पर्यटकों से भरी XUV खाई में गिरी,अंधेरे में चीख पुकार_ 7 लोगों का रेस्क्यू


उत्तराखण्ड में नैनीताल के रामगढ़ में पर्यटकों से लदी गाड़ी मंगलवार देररात खाई में जा गिरी। एस.डी.आर.एफ., पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कंडम हुई गाड़ी से सुरक्षित निकाला।
नैनीताल के मल्ला रामगढ़ घूमने आए गाज़ियाबाद के पर्यटकों की एक्स.यू.वी.700 गाड़ी सोमवार रात अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद नैनीताल एस.डी.आर.एफ.की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
मल्ला रामगढ़ के पंचवटी बैंड में रात के समय हुए इस हादसे में अंधेरा होने के कारण केवल चीख पुकार सुनाई दे रही थी। एस.डी.आर.एफ.टीम की अगुवाई कर रहे सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ड्रैगन लाइट व अन्य महत्वपूर्ण उपकरण लेकर खाई में उतरे। उन्हें, XUV700 वाहन संख्या UP14 FK1616 बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त दिखा।
मौके पर पाया गया कि वाहन में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें सभी घायल पड़े थे। टीम ने सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रैस्क्यू कर एम्बुलेंस से रामगढ़ अस्पताल भेजा। वाहन की स्थिति देखकर घटना का अनुमान लगाया जा सकता है।
रैस्क्यू किये गए घायलों में 14 वर्षीय निष्ठा, 8 वर्षीय शमा, 7 वर्षीय लवीया, नितिन, वाहन चालक सचिन, कंचन और 35 वर्षीय रुचि शामिल थे। चालक की स्थिति गंभीर पाई गई जबकी सभी अन्य लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन