नैनीताल : आप सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने सरोवर नगरी से फूंका रोजगार गारंटी यात्रा का बिगुल ..

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने माँ नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।पूजा करने के बाद तल्लीताल में मेजर राजेश अधिकारी ,
बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोजगार गारंटी यात्रा का बिगुल बजा डाला। आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्नल का गर्म जोश के साथ स्वागत किया।
तल्लीताल गाँधी मूर्ति से लाव लश्कर के साथ रॉड शो करते हुए व आम जन मानस का आशीर्वाद लेते हुए मल्लीताल श्री राम सेवक सभा पहुंचे जहां कर्नल कोठियाल ने जनता को सम्बोधित किया।
रोड शो के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ता अपने को रोक नही सके और जमकर मालरोड पर ठुमके लगाये। आप पार्टी कार्यकर्ताओं में जमकर जोश देखा गया।
कर्नल अजय कोठियाल के राम सेवक सभा पहुँचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा नैनीताल से मेरा बहुत पुराना लगाव रहा है।
आज पहाड़ खाली हो रहे हैं आप पार्टी आप लोगों से वायदा करती है सरकार बन जाने पर वह पहाड़ों में खुशहाली ला देंगे।
उन्होंने कहा आज भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टी अपना स्वार्थ देख रही है।
जिस पार्टी का नेता अपने विधायक को नही संभाल सकता वह प्रदेश को क्या संभाल पायेगा।
इस दौरान आप पार्टी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर