Nainital : लकड़ी के भवन, उलझे बिजली के तार और शॉर्ट सर्किट… अनहोनी का इंतजार क्यों?


उत्तराखण्ड के ब्रिटिशकालीन शहर नैनीताल की विद्युत लाइनों में शार्ट सर्किट से यहां रहने वाले किसी अनहोनी को लेकर आशंकित हैं। विद्युत विभाग के लाइनमैन अपनी लाइन चैक करने पहुंचे।
नैनीताल के तल्लीताल और मल्लीताल बाजार में 100 से अधिक वर्ष पुराने लकड़ी के भवन हैं। इन भवनों के ग्राउंड फ्लोर में व्यावसायिक और ऊपरी तल में आवासीय गतिविधि होती है। इन भवनों में कई बार शार्ट सर्किट अथवा लापरवाही जैसे अन्य कारणों से आग लग गई थी। आज सवेरे मल्लीताल के बड़ा बाजार में भी नयना स्टेशनर्स के समीप ऐसे मकानों के बाहर से तारों के जाल के बीच विद्युत वायरों में शार्ट सर्किट देखने को मिला।
शार्ट सर्किट और आग का धुआं आने से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग घर से बाहर निकलकर आ गए। पूर्व सभासद भरत भट्ट का कहना है कि यहां शार्ट सर्किट होते रहता है और प्रशासन ने इन तारों के जाल को सुधारना चाहिए।
शार्ट सर्किट से प्रभावित भरत पंत का कहना है कि उनकी कोई सुध लेने नहीं आता है। ये घटना अक्सर रात को होती है जिससे आगजनी का खतरा बना रहता है। शिकायत पर विद्युत विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे और विद्युत तारों को सुधारने लगे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




1 जुलाई – आज से बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर..
Nainital : लकड़ी के भवन, उलझे बिजली के तार और शॉर्ट सर्किट… अनहोनी का इंतजार क्यों?
Alert – Uttrakhand : 6 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत, भारी बारिश और बिजली की चेतावनी..
HighCourt_अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित और सौरव को राहत से इनकार, 20 को अहम सुनवाई
माँ नयना देवी मंदिर में संदिग्ध युवक की एंट्री से हड़कंप मचा,पुलिस जांच में सामने आई पूरी सच्चाई..