Ad

नैनीताल : आधी रात को भाजपा जिला अध्यक्ष के घर क्यों और कैसे हुए भीषण धमाके.. सोलह घंटे बीते जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड( हल्द्वानी) कल देर रात बीजेपी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर हुए धमाके के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है…. डीआईजी कुमाऊं, एसपी सिटी, सीओ समेत फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने आज घटनास्थल का निरीक्षण किया, मौके से फॉरेंसिक टीम ने सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिए हैं,

ADVERTISEMENTSAd

इसके अलावा धमाके की घटना कैसे हुई इसकी बारीकी से जांच की जा रही है, और हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है, डीआईजी कुमाऊ के मुताबिक अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी जब तक फॉरेंसिक के अलावा भौतिक तथ्यों की रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती,

गौरतलब है कि कल देर रात बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर तेज धमाका हुआ जिससे घर का सामान और दरवाजे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हालांकि घर के सभी सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

यहां गौर करने वाली बात यह है की जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर हुए धमाकों की घटना को लगभग 16 घंटे से ऊपर बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई ऐसा सुराग नहीं लगा है जिसके तहत यह दावा किया जा सके कि यह कारण रहा है धमाकों का,, पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *