

नैनीताल : खूंखार वन्यजीव गुलदार को कुत्तों का शिकार करते हुए तो आपने अक्सर देखा होगा, लेकिन आज हम आपको आवारा कुत्तों के हमले से बचने के लिए भागते गुलदार की तस्वीर दिखाएंगे। आवारा कुत्तों और उनके पिल्लों(पप्पी)ने गुलदार को अपनी सीमा से भगाया तो गुलदार होटल के हिस्से में घुस गया।
उत्तराखंड के नैनीताल में अयारपाटा हिल के एक निजी होटल के स्टाफ ने मंगलवार रात कुत्तों के तेजी से भोंकने की आवाज सुनी। होटल के चौकीदार आशीष ने बताया कि जब वो बाहर निकला तो उसने गुलदार को गेट के ऊपर छलांग लगाकर होटल में प्रवेश करते हुए देखा। उस समय उसके पीछे कुत्तों का झुंड पड़ा हुआ था। आशीष के अनुसार वो घबरा गया और उसने ऑफिस का कमरा बन्द कर वो दुबक गया। इसके बाद उसने मैनेजर संदीप को सूचित किया।
जब संदीप ने होटल में लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में फुटेज देखी तो उनके होश उड़ गए। वीडियो में साफ दिखा की मल्लीताल फ्लैट्स मैदान से विश्वविद्यालय को जाने वाले मार्ग में आवारा कुत्तों का एक झुंड वयस्क गुलदार के पीछे पड़ा है।
गुलदार कुत्तों के हमले से बचने के लिए होटल के गेट में चढ़कर होटल की सीमा के भीतर घुस आया। रात 11 बजकर 19 मिनट पर हुई इस घटना में कुत्तों और पप्पी ने गुलदार को अपनी सीमा से दूर खदेड़ दिया। घने जंगल से लगे इस क्षेत्र में गुलदार अक्सर देखा जाता है। इस क्षेत्र में गुलदार की इतनी दहशत है कि इस पैदल मार्ग में लोग अंधेरा होने के बाद जाने में कतराते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा
कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिजनों के गंभीर आरोप