नैनीताल : देखिये_अब यहां आस्था के पथ पर एक साथ दो गुलदार _Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के घोड़ाखाल में एक गुलदार के गोल्ज्यू देवता के दर्शन करने का वीडियो सामने आने के बाद भीमताल से भी मन्दिर के दर्शन कर एकसाथ जाते दो गुलदारों के वीडियो ने आम जन को गुलदारों की आस्था पर सोचने को मजबूर कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत की और रात्रि में गश्त लगाने की मांग की।


नैनीताल में भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र में दो गुलदारों के एकसाथ चहलकदमी का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। घने रिहायशी क्षेत्र में सुनील थापा के मकान के आगे बने मंदिर के सामने से दोनों गुलदार शीश झुकाते हुए निकले। वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। मंदिर में बिजली की मालाएं जगमगा रही हैं और दोनों गुलदार एक के पीछे एक निकल रहे हैं।

इस घटना का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आने के बाद उस क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। दोनों गुलदार मंदिर के सामने वाली सड़क को छोड़कर पहाड़ी की तरफ निकल गए। गामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त लगाने की तैयारी कर ली है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *