Ad

नैनीताल : वाइस प्रिंसिपल ने छात्रा को फोन कर किया जाति सूचक शब्दों का प्रयोग,आडियो वायरल..फूटा छात्रों में गुस्सा..हिरासत में प्रिंसिपल, जानिये पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ के हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में वाइस प्रिंसिपल और छात्रा के बीच हुई असाइनमेंट फाईल जमा करने को लेकर आपत्तिजनक ओडियो वायरल होने पर छात्रों का गुस्सा फूट गया आक्रोशित छात्र छात्राओं ने विद्यालय के बाहर जमकर हंगामा काटा तथा दोषी वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ कारवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd


दर्जन छात्रों ने हल्दूचौड चौकी पहुंचकर कारवाई की मांग कि जिसपर पुलिस ने आरोपी वाइस प्रिंसिपल जे के गौतम को हिरासत में ले लिया है ओडियो में जाति सूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया है. प्रिंसिपल जे.के गौतम के खिलाफ महाविद्यालय के छात्रों ने सख्त कार्यवाही मांग की है

एक छात्र ने बताया कि वायरल ऑडियो में वाईस प्रिंसिपल जे.के गौतम ने छात्रा को रविवार (संडे ) के दिन मिलने बुलाने की बात कहीं है. छात्र का कहना है कि रविवार के दिन कौन सी क्लास होती है. उन्होंने आगे बताया छात्र से बात करते वक़्त प्रिंसिपल शराब पिए हुए थे और बोल रहें थे कि संडे के दिन मिलने आना और फ़ाइल जमा करना इसके साथ ही उन्होंने जाति वाचक शब्द भी बोला है.

छात्र ने आगे बताया कि प्रिंसिपल ने छात्रा से कहा कि तुम इस जाति में शादी करोगी. उन्होंने प्रिंसिपल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बोल रहें थे अगर आपकों फायदा चाहिए तो मिलने आइये.दर्जन छात्रों ने हल्दूचौड चौकी पहुंचकर कारवाई कि मांग कि जिसपर पुलिस ने आरोपी वाइस प्रिंसिपल जे के गौतम को हिरासत में ले लिया है.

फिलहाल मामले में अभी पुछताछ कि जा रही है तथा अभी तक कोई तहरीर नही पहुची है..ओडियो में जाति सूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *