


रामनगर से कुछ दूरी पर स्थित गर्जिया देवी मंदिर दर्शन करने के लिए आए मुरादाबाद के दो युवकों की कोसी नदी में डूबने से हुई मौत । यह युवक मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर की तलहटी में स्थित कोसी नदी में नहाने लगे जिसके बाद दो युवक पानी के गहरे कुंड में डूब गए ।
दोनों युवकों को डूबता देख साथ में मौजूद युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी चौकी पुलिस को देते के साथ ही उन्हें कुंड में खोजने की कोशिश की कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को बेहोशी की हालत में पुलिस के सहयोग से पानी के कुंड से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया ।
घटना के संबंध में गर्जिया पुलिस चौकी के इंचार्ज गगनदीप सिंह ने बताया कि इस घटना में मुरादाबाद निवासी आशीष ठाकुर एवं सूरज यादव की मृत्यु हो गई उन्होंने बताया कि इस संबंध में साथ में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है तथा शवो पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा