

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में देररात आई आँधी और तेज हवाओं में राजपुरा निवासी दो परिवारों के मकानों की छत उड़ गई। दोनों परिवारों ने रात जागकर बिताई और अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के अनुसार नैनीताल में मंगलवार रात 11 बजे से तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई। हवाएं इतनी तेज थी कि बाहर रखा हुआ हल्का सामान उड़ने लगा। शहर में तेज हवा की आवाज से दहशत फैल गई। मल्लीताल के राजपुरा क्षेत्र में रहने वाले दो परिवारों की टिन की छत भी आधी भरी तेज हवाओं की भेंट चढ़ गई।
राजपुरा निवासी 38 वर्षीय आनंद सिंह सोंटियाल के परिवार में उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी रहते हैं। रात लगभग 11:30बजे तेज हवा में इनकी टीन की छत उड़ गई। बरसात से घर में रखा सारा सामान भीग गया। आनंद अपने परिवार को लेकर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों के घर चले गए। इसके साथ ही बगल में रहने वाली 60 वर्षीय वृद्ध देवकी पाण्डे के मकान की टीन की छत भी आंधी में उड़ गई। वृद्ध देवकी को पड़ोसी सकुशल अपने घर ले गए। इस बीच बरसात के कारण उनके मकान में रखा सारा सामान भीग गया। हवाएं इतनी तेज थी कि मकान की टीन की छत उड़कर 20 मीटर दूर धारे के समीप जा गिरी।
प्राकृतिक आपदा की मार के पीड़ित दोनों परिवारों ने रात जागकर बिताई। दोनों परिवार प्रशासन के कार्यालय खुलने पर सूचना देने का
इंतजार कर रहे हैं। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..