दुःखद (नैनीताल): दर्दनाक सड़क हादसे में दो BJP लीडर की हुई मौत..


उत्तराखंड : राज्य के कालाढूंगी क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है यहां हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। घटना के बाद से कालाढूंगी, कमोला, धमोला क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।जानकारी के अनुसार कालाढूंगी-रामनगर मार्ग में कमोला मिलिट्री गेट के पास रोडवेज बस और सामने से आ रही ऑल्टो कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। कार को टक्कर मारने के बाद एक बाइक व कार भी इस रोडवेज से टकरा गई।

बाइक सवार घायलों को एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से अस्पताल ले गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। बैलपड़ाव से विजय संकल्प यात्रा के बाद घर लौट रहे कोटाबाग भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश गुर्रो(40) व मंडल मंत्री सुमित चौहान(35) निवासी कमोला जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही रोडवेज की बस ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। सुमित चौहान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जगदीश गुर्रो ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर भाग निकला।हादसे में घायल बाइक सवार विशाल नेगी पुत्र कुंदन नेगी व रजत नगरकोटी पुत्र प्रकाश नगरकोटी निवासी मोती नगर हल्द्वानी को ड्यूटी से लौट रहे एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से हल्द्वानी अस्पताल ले गए।हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री वशीधर भगत, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट समेत तमाम बीजेपी नेताओं और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..