

लालकुआं : स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बरेली रोड क्षेत्र में की गई ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान 1 दर्जन से अधिक क्लिनिको में जाकर जांच की गई, इस दौरान पांच अवैध क्लिनिको को सीज करते हुए उन्हें 3 दिन के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में अपने प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि पंत के निर्देश पर गठित की गई चिकित्साधिकारी लालकुआं डॉ लव पांडे और मोटाहल्दू चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ कृष्ण मुरारी गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ की टीम ने बरेली रोड क्षेत्र के 1 दर्जन से अधिक क्लिनिको में छापेमारी की, जिसमें से हल्दूचौड़ नया बाजार स्थित डीके क्लीनिक के स्वामी धर्मवीर सिंह छापेमार दल को क्लीनिक से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सके, जिस पर उक्त क्लीनिक को सील कर दिया ।
हल्दूचौड़ में ही स्थित कोलकाता क्लीनिक के स्वामी दीपक कुमार मल्लिक भी कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके, जिस पर उक्त क्लीनिक को सीज कर दिया, इसके बाद योगा एवं नेचुरोपैथी के नाम से कारोबार करने वाले हरीश चंद्र मंडल, मंडल क्लीनिक के नाम से क्लीनिक चला रहे थे, जिसे सीज कर दिया गया।
इसके बाद जांच टीम के सदस्य अक्षिता मेडिकल स्टोर में पहुंचे तो वहां उसकी आड़ में क्लीनिक संचालित किया जा रहा था, प्रतिष्ठान को सीज करते हुए उसके स्वामी कैलाश चंद्र पांडे को निर्देश दिए कि वह अपने प्रपत्र लेकर सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत हो, इसके अलावा हल्दूचौड़ के श्रीवास्तव क्लीनिक के स्वामी जितेंद्र प्रताप श्रीवास्तव भी कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके, उक्त क्लीनिक को भी सीज करते हुए दुकान स्वामी को 3 दिन के भीतर अपने प्रपत्र मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उक्त क्लिनिको में की गई छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जिन झोलाछाप चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई है वह रसूखदारों से सिफारिश कराने में जुट गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा