
उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक तरफ मैट्रोपोल शत्रु संपत्ति के अतिक्रमणकारी परिवार संग मॉल रोड में राहत मांगते हुए रैली निकाल रहे थे, तो दूसरी तरफ प्रशासन और पुलिस उनके घरों के बाहर कल सवेरे तक घर खाली करने की मुनादी कर रहे थे।
नैनीताल के मल्लीताल में मेट्रोपोल की संपत्ति शत्रु संपत्ति घोषित होने के बाद कुछ वर्ष पूर्व केंद्र सरकार के आँधीन हो गई थी। केंद्र ने जिलाधिकारी को उप कस्टोडियन बनाया और जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी(एस.डी.एम.)को सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर इनके दस्तावेज चैक करने को कहा।
उप जिलाधिकारी ने पिछले माह सभी को बुलाकर बारी बारी से अपने भूमि संबंधी जायज दस्तावेज दिखाने को कहा। कोई भी अतिक्रमणकारी जमीन पर अपना पुख्ता दावा नहीं कर सका तो उप जिलाधिकारी ने उन्हें 19 जुलाई तक खाली करके जाने को कहा। मंगलवार को विद्युत विभाग ने इस क्षेत्र की बिजली भी काट दी और अतिक्रमणकारियों ने रात अंधेरे में ही गुजरी।
आज अतिक्रमणकारियों का एक समूह जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय और आयुक्त कार्यालय राहत की आस लेकर पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र के सभी 134 लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया था। आज जिला प्रशासन और पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी कर कल सवेरे तक घरों को खाली करने को कहा। ये भी कहा गया कि अगर कोई खाली नहीं करता तो उसे जबरन हटाया जाएगा।
राहत की उम्मीद लिए अतिक्रमणकारी सड़क पर ऊपर गए। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और बरसात में कहाँ जाएं को लेकर रैली निकाली। प्रशासन की तरफ से एस.पी.जगदीश चंद्र, एस.डी.एम.राहुल साह, तहसीलदार, सी.ओ.विभा दीक्षित, ई.ओ.नगर पालिका आलोक उनियाल, कोतवाल और थानाध्यक्ष समेत विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी