
मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 09 अगस्त से 10 अगस्त के मध्य जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मंे अपर जिला मजिस्टेªट/आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अशोक कुमार जोशी ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 09 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 09 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एंव आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
नैनीताल जनपद में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि कल सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद किए जाएंगे मौसम विभाग ने भी बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है ऐसे में प्रशासन के आला अधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कल जनपद के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों को बंद किया जाएगा एहतियात के तौर पर प्रशासन के सभी आला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तत्परता के साथ बरसात के हालात पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, आने वाले दिनों में मौसम और भयंकर रूप ले सकता है ऐसे में प्रशासन और पुलिस को हर वक्त चौकन्ना रहने की जरूरत है


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी