

उत्तराखण्ड के कवारब में भूस्खलन का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। पुल पार से खींचा गया ये वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार भूस्खलन का शिकार होने से बाल बाल बच गए।
नैनीताल और अल्मोड़ा की सीमा में पुल के समीप अल्मोड़ा मार्ग में एक भूस्खलन का वीडियो बना है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहाड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। भूस्खलन को भांपते हुए रोडवेज बस चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए बस को कुछ दूरी पर रोक लिया। बस के पीछे ट्रैफिक भी रुक गया और सुरक्षित हो गया। इस बीच एक स्कूटी सवार अपनी जिंदगी का रिस्क लेकर, भूस्खलन को चुनौती देते हुए उसे पार कर गया। बात दें कि ये रोड चौड़ीकरण के लिए काटी जा रही है।
कटे हुए एक हिस्से में कमजोर पड़ी पहाड़ी टूटकर गिर गई। इस क्षेत्र में जे.सी.बी.मशीन से पहाड़ की कटाई की जा रही है। पहाड़ से भूस्खलन के दौरान धूल का एक गुबार भी उठा। भूस्खलन के बाद मार्ग को मशीन की मदद से खोल दिया गया। वीडियो नैनीताल जिले में मोना लवेशाल को जाने वाले मोटर मार्ग से बनाया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आशाओं के हक की लड़ाई तेज, देहरादून में होगा बड़ा प्रदर्शन
दिल्ली में भाजपा की नवीन टीम _तीरथ, बलूनी, पांडे और आलोक को अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड_सड़क पर गिरे बिजली के तार ने मां और मासूम बेटी की जिंदगी छीनी..
धरने पर अड़े पुनीत तो दौड़ा सिस्टम, नैनीताल लोअर माल रोड की डेडलाइन तय
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..