

उत्तराखंड के नैनीताल में लगने वाले कूड़ा निस्तारण प्लांट का नारायण नगर के लोगों ने विरोध कर मशीन को वापस भिजवा दिया है। नगर पालिका के ई.ओ.ने बताया कि मशीन कूड़ा निस्तारण के लिए अति महत्वपूर्ण है, जिसे लगाने के लिए क्षेत्रवासियों को पहले भी इसके फायदे गिनाए गए हैं।
नैनीताल के नारायण नगर में नैनीताल व आसपास का कूड़ा निस्तारित करने के लिए एक करोड़ और पिचहत्तर लाख रुपये की लागत से मशीन लगाई जा रही है। पुराने गैस गोदाम के बगल में .175 हेक्टेयर भूमि में लगने वाली मशीन का पहला पार्ट आज ट्रकों के माध्यम से नैनीताल और कालाढूंगी मार्ग में स्थित नारायण नगर पहुंचा था। यहीं कूड़ा निस्तारण के इस प्लांट को लगाने का प्लान बनाया गया है। आज टेंडर के बाद ठेकेदार मशीनों की पहली खेप लेकर पहुंचा तो खुर्पाताल, सड़ियांताल, चार खेत और नारायण नगर के ग्रामीणों ने अपने नेता सभासद भगवत रावत के नेतृत्व में इसका जोरदार विरोध कर दिया और उन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया। विरोध के बाद नगर पालिका के चैयरमैन सचिन नेगी और अधिशासी अधिकारी(ई.ओ.)अशोक कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और आंदोलनकारियों को समझाया। ई.ओ.ने बताया कि मशीन बहुत फायदेमंद है, इससे सेग्रिगेशन के अलावा कम्पोस्ट खाद भी मिलेगी और पालिका की आमदनी भी होगी।
उन्होंने कहा कि इस बायो कम्पोस्टिंग मशीन के धीरे धीरे पार्ट आएंगे जिन्हें यहीं असेम्बल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पहले भी समझाया गया था कि इस मशीन से कूड़ा डंप नहीं होगा, बल्कि ये एक प्रोसेसिंग प्लांट है। बताया कि नगर पालिका ने टेंडर के माध्यम से रुद्रपुर की एस.एस.इंजिनयरिंग कंपनी को ठेका दिया था। इस मशीन में पॉलिथीन से ग्राफीन, फिल और खाद बनेगी, जिससे पालिका को आमदनी भी होगी। क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद फिलहाल तो कंपनी के लोगों को लौटना पड़ा लेकिन उम्मीद है कि इस फायदेमंद मशीन के फायदों से क्षेत्रवासी भी लाभान्वित होंगे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal