नैनताल : ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस और सीपीयू के खिलाफ खोला मोर्चा..किया प्रदर्शन..लगाया जबरन चालान काटने का आरोप..

रानीबाग हल्द्वानी : जबरन चालान काटकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस और सीपीयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है… देव भूमि ट्रक ओनर यूनियन के बैनर तले ट्रांसपोर्टर रविवार से 3 दिन की हड़ताल पर चले गए हैं, हड़ताल का आज दूसरा दिन है, छोटे-बड़े ट्रकों का संचालन बंद करने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने रानीबाग तिराहे पर पुलिस और सीपीयू खिलाफ प्रदर्शन किया, ट्रांसपोर्टरों के 3 दिन की हड़ताल से पहाड़ को होने वाली जरूरी सामानों की सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई है,
ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के मुताबिक ट्रक चालकों पर छोटी-छोटी कमी निकाल कर दबाव बनाया जाता है और चालान ना भुगतने पर गाड़ी सीज करने की धमकी दी जाती है, हर चक्कर में ढाई हजार से तीन हज़ार तक का चालान किया जा रहा है, ऐसे में ट्रांसपोर्टर जो कमा रहे हैं वह सब चालान में ही डूबता जा रहा है, ट्रांसपोर्टरों का कहना है गाड़ी भरी हो या खाली हो चालान तो होना ही है, लिहाजा ट्रांसपोर्ट कारोबारी की कमाई पुलिस के चढ़ावे में डूब रही है, और यदि आला अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों को कार्यवाही का आश्वासन नहीं दिया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..