

उत्तराखंड – नैनीताल जनपद के रामनगर में नेशनल हाईवे 309 पर भगत सिंह चौक भवानीगंज में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लगने के बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया ।
घटना की जानकारी लोगों ने तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस व अग्निशमन के कर्मचारी दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकान के अंदर लग रही आग पर काबू पाने के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया । इसी बीच दुकान के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए । बताया जाता है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है दुकान के अंदर रखी लाखों रुपए की शराब के अलावा कुछ नगदी भी आग की भेंट चढ़ गई है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सकता फिलहाल कर्मचारी के द्वारा आग को बुझा दिया गया हैं ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त