
नैनीताल : अंगीठी का धुआं पति पत्नी के लिए एक बेहद ही दुखद हादसे का सबब बन गया।शहर में बढ़ती ठंड में बंद कमरे में अंगीठी सेंकना खतरे का सबब बन रहा है। यहां अंगीठी की गैस लगने से दंपती मूर्छित हो गया। गैस लगने से गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक तल्लीताल निवासी ललित ने शनिवार रात कमरे में अंगीठी जलाई थी। खाना खाने के बाद ललित व उसकी पत्नी दीपिका दोनों सो गए। देर रात एकाएक ललित का सिर घूमने लगा तो अंगीठी की गैस सिर चढ़ने पर उसने फोन कर पड़ोसियों को सूचना दी तो पड़ोसियों को दोनों बेहोश पड़े मिले।तत्काल दोनों को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। रविवार सुबह होश में आने के बाद चिकित्सकों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। अल्ट्रासाउंड कराया गया तो गर्भ में पल रहे भ्रूण में हलचल हो रही थी, मगर देर शाम जांच के दौरान हलचल बंद हो गयी।
पीएमएस डॉ एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला को ऑब्जर्वेशन के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है। 24 घंटे बाद ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को निकाला जाएगा।
ठंड में इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अंगीठी में कोयला व लकड़ी जलाने से कार्बन मोनो आक्साइड का लेवल बढ़ जाता है। बंद कमरे में यदि आक्सीजन लेवल कम हुआ तो बड़ा खतरा बन सकता है। कमरे में अंगीठी जलाने पर खिड़की दरवाजे खुले रखें। साथ ही हीटर व ब्लोवर जलाते समय भी कमरे में वेंटिलेशन का ध्यान रखा जाए।
– डा एमएस दुग्ताल, वरिष्ठ फिजीशियन, बीडी पाण्डे अस्पताल


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी