नैनीताल : पांचवे दिन खुलते ही बंद हुआ ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग नेशनल हाईवे..मौके पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद..

हल्द्वानी : ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग नेशनल हाईवे भारी मलबे के चलते आज पांचवे दिन यातायात के लिये खुल पाया है, आज सुबह कुछ देर के लिये मार्ग खुला औऱ फसें वाहनों को आगे निकाला गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर भूस्खलन के चलते मलबा आने से मार्ग दोबारा बाधित हो गया है, अटके हुए शेष मलबे को साफ करने का काम जारी है, बताया जा रहा है की थोडे थोड़े अंतराल पर मार्ग खोला और बंद किया जाएगा और मलबा हटाने का काम किया जायेगा।
ज्योलिकोट कर्णप्रयाग नेशनल हाईवे भारी मलबे के चलते अभी भी सुरक्षित नही है लिहाज़ा जनता से फ़िलहाल इस रूट पर ना जाने की अपील की गई है, एसपी सिटी जगदीश चंद ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ को भी तैनात किया जा रहा है अभी भी मलबा गिरने की आशंका बनी हुई है जिसको देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
बाइट- जगदीश चंद्र, एसपी


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड बजट सत्र live _ कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा..
Uttrakhand : बस- ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो आपस में भिड़े,कई वाहनों में लगी आग_महिला की मौत..Video
नन्हे कदमों के लिए खुशियों का मंच_अनुराग अकादमी में फन फिएस्टा
T20 वर्ल्ड कप : भारत बना वर्ल्ड चैंपियन..
Physically Fit, Mentally Hit: महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त बनने का मंत्र