नैनीताल : उच्च शिक्षा मंत्री का दावा, यू.के.देश का पहला राज्य …



उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्रीधन सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्र शिक्षा नीति में सबसे पहले काम उत्तराखंड ने किया है । उन्होंने कहा कि सभी कॉलेज डी.जी.लाकर वाले है जहां से छात्रों को डिग्री निकलने में फायदा मिलेगा ।

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय भवन में परीक्षा भवन का उद्घाटन करने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मीडिया से रु-ब-रु हुए । उन्होंने कहा कि सितंबर माह से राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में नैशनल एड्यूकेशन पालिसी शुरू होने जा रही है । कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक कमिटी बनाकर राज्य के सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों को एक छतरी के नीचे लाने का प्रयास किया जा रहा है ।

कुमाऊं विश्वविद्यालय में परीक्षा कक्ष का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री ने दावा किया है कि राष्ट्र शिक्षा नीति में सबसे पहले काम उत्तराखंड ने किया है। विधायक सरिता आर्या की मांग पर मंत्री ने प्रोफेसरों के लिए आवास देने का भरोसा दिया । रावत ने कहा की राज्य के कॉलेज अब संसाधन विहीन नहीं रहे, उनमें हर सुविधा मौजूद है । ये भी कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर सभी कॉलेज डी.जी.लॉकर से जुड़ गए हैं, जिससे अब छात्रों को डिग्री निकालने में परेशानी नहीं होगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हुए मंत्री ने कहा कि जांच में जो दोषी आएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal