Ad

Nainital : खाई में पलटी मुरादाबाद के पयर्टकों की कार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में हलद्वानी से नैनीताल मार्ग में वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज मुरादाबाद से नैनीताल आए पर्यटकों की स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग पर अचानक एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL 3C BU 8086 अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलीकोट से कुछ दूरी पर आमपड़ाव में नैनीताल से वापस अपने घर मुरादाबाद लौट रहे पर्यटकों की कार पलट गई। कार अनियंत्रित होकर मोटर मार्ग से लगभग चालीस फिट नीचे चली गईं, जिसमें मुरादाबाद निवासी हुमेरा, गोसिया, फाविस, राजा, इमरान, और जहीर अहमद, कुल छः लोग सवार थे। दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई जबकि अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। हाइवे पेट्रोलिंग वाहन के पुलिस कर्मी मब्बु मियां और अन्य द्वारा घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *