

उत्तराखण्ड के नैनीताल में अज्ञात कारणों से 32 वर्षीय अक्षय पालीवाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की तैयारी कर रही है। युवक के द्वारा आत्महत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।
तल्लीताल के मे-विला क्षेत्र में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने फांसी लगा ली है। युवक के घरवाले इनदिनों असम गए हुए हैं। अक्षय का कमरा बीते दिनों से बंद था और आज घर के ऊपरी हिस्से से देखने पर अक्षय का शव रस्सी के सहारे छत से लटका दिखा।
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अक्षय के इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का कारण पता नहीं चल सका और न ही उसके घटना को अंजाम देने का समय पता चल सका है। पुलिस अब पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने की तैयारी कर रही है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा ने बताया कि प्रथम दृष्टीय मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना के समय और कारणों का पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी