नैनीताल : मेट्रोपोल में घरौंदों को ध्वस्त करने के लिए मशीनों का सहारा, असहाय से देखते रहे लोग

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के शत्रु सम्पत्ति से अतिक्रमण हटाने के लिए आज सवेरे जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल पहुंच गया। खाली घरौंदों को नेस्तनाबूत करने के लिए दस जे.सी.बी.मशीनों और सैकड़ों श्रमिकों का सहारा लिया गया।


नैनीताल में चर्चित शत्रु सम्पत्ति से अतिक्रमणकारी कब्जेधारियों को हटाने के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शनिवार से अतिक्रमण हटाने का कार्य ज़हर हुआ। प्रशासन ने क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर मकान खाली करवाए। इसके लिए नैनीताल के एस.डी.एम.राहुल साह, कोषया कुटोली के एस.डी.एम.पारितोष वर्मा, हलद्वानी की सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और धारी के एस.डी.एम.योगेश मेहरा के नेतृत्व में सहायक सेक्टर मैजिस्ट्रेट और 10 विभागीय कर्मचारियों के साथ 25 मजदूर प्रत्येक सेक्टर में दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : लाखों के गहने उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार,माल बरामद..

अतिक्रमणकारियों ने शुक्रवार से ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। आज प्रशासन को भवन ध्वस्तीकरण करने के अलावा किसी गतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। क्षेत्र में अकेली महिला माया देवी का दो रूम का सेट बन्द था जिससे एस डी एम ने बात कर ताला तुड़वाया और उनका सामान नगर पालिका के सपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : जंगल की आग ने छीन लिया घर का इकलौता चिराग,सदमें में मां-पत्नी बदहवास_ ज़िम्मेदार कौन..?

क्षेत्र में लोगों ने तड़के सवेरे से खुद ही अपने अतिक्रमण हटाए, जबकि दस जे.सी.बी.मशीन सवेरे 9:30 बजे से ध्वस्तीकरण कार्य मे जुट गई थी। लोग, मेहनत से बनाए अपने घरौंदों को असहाय टूटता देखते रहे।
प्रशासन ने माना कि न्यायालय के आदेशों के क्रम में कब्जेदारों ने सम्मान करते हुए खुद ही उक्त स्थान को छोड़ दिया।

सरोवर नगरी नैनीताल शहर का चर्चित मेट्रोपोल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। दोपहर बाद आये हाईकोर्ट के फैसले के बाद 134 अतिक्रमणकारियों ने अपने घर खाली कर समान हटाना शुरू कर दिया है। करीब 100 वर्षों से अधिक समय से राजा महमूदाबाद की संपत्ति पर रह रहे लोग एक ही रात में बेघर हों गए। हाई कोर्ट का आदेश मिलते ही क्षेत्र में रह रहे सभी लोगों ने अपने अपने घरों से सामान इकट्ठा कर दूसरे स्थान पर ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में रह रहे लोगों की आंखों में आंसू छलकते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार हत्याकांड की साजिश चौंका देगी_ पोती ने बॉयफ्रेंड से करवाया दादी का कत्ल..

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *