

उत्तराखण्ड के नैनीताल में बजून और मंगोली के बीच पड़ने वाले बरसाती झरने ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वाइरल हो रहा है।
नैनीताल से कालाढूंगी होते हुए देहरादून जाने वाले राजकीय राजमार्ग में बजून के समीप पड़ने वाला ये झरना बेहद खतरनाक दिख रहा है। नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में लगातर बरसात से नाले और झरने उफान पर है।
बजून के समीप मार्ग में बहने वाला बूढ़ा पहाड़ का शांत झरना अपने विकराल रूप में आ गया है। पहाड़ी में लगभग 40 मीटर से गिरने वाले इस झरने का वीडियो एक राहगीर ने अपनी कार में बैठकर बना लिया। वीडियो अब सोशल प्लेटफॉर्म में तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पहाड़ी से तेज गति से झरना सड़क पर गिर रहा है। झरना इतना तेज है कि ये सड़क को पार तक कर जा रहा है। झरने के तेज बहाव और पानी के साथ आने वाले पत्थरों से नुकसान की संभावना के चलते राहगीर सड़क पार करने से कतरा रहे है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई है। लोग अब बरसात के रुकने और झरने के कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..
Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..