Ad

झील में ख़तरनाक स्टंटबाजी पर नैनीताल पुलिस का कड़ा एक्शन_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

झील में स्टंट करने वाले 5 युवकों पर कड़ी कार्यवाही

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल: नैनीताल पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और रैश ड्राइविंग व स्टंटबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर भीमताल पुलिस ने एक सख़्त कदम उठाते हुए सोमवार को भीमताल झील में स्टंटबाजी कर रहे पांच युवकों पर कार्रवाई की। ये युवक सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए झील में नाव पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिसे पुलिस ने तुरंत रोक दिया।

पुलिस ने इस मामले में 5 स्टंटबाजों को कड़ा सबक सिखाया है, जिनमें आकाश, रोहित, गोपी कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल पलडिया शामिल थे, सभी दिल्ली के निवासी थे। इसके साथ ही नाव मालिक जावेद, जो भीमताल के सलडी गांव का निवासी है, पर भी 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की और भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की कड़ी चेतावनी दी।

इस दौरान पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि भविष्य में इस तरह के खतरनाक स्टंट करने से लोगों की जान जोखिम में न पड़े।


पुलिस की अपील –

नैनीताल पुलिस युवाओं से अपील के साथ सख़्त वार्निंग भी दी है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और खतरनाक स्टंटबाजी से दूर रहें। याद रखें, ऐसी हरकतें न सिर्फ आपको अस्पताल भेज सकती हैं, बल्कि जेल भी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page