नैनीताल पुलिस का नशे पर प्रहार_ 36 लाख की स्मैक बरामद,हल्द्वानी में खपाने का था प्लान..


नैनीताल, 8 दिसंबर 2024: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की। एसओजी और लालकुआं पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र की देख रेख और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी व सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सुभाष नगर बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक तस्कर के पास से 122.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। इस स्मैक की कीमत करीब 36.68 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपी जसवंत सिंह (पुत्र जीत सिंह), निवासी लालपुर, किच्छा, उधम सिंह नगर ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक किच्छा से लेकर हल्द्वानी में एक व्यक्ति को देने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले जांच आगे जारी है।
नैनीताल पुलिस की इस उपलब्धि के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने गिरफ्तार टीम को 2500 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..