

उत्तराखण्ड के नैनीताल में हाइकोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद सड़क में ट्रैफिक जाम रोकने के लिए पुलिस सख्ती से कदम उठा रही है। कोतवाल मल्लीताल ने मॉल रोड में दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाते हुए उन्हें अल्टीमेटम देकर पुनरावृत्ती न करने को कहा है।
नैनीताल की मॉल रोड में रविवार की भीड़ भाड़ के बीच मल्लीताल के कोतवाल धर्मवीर सोलंकी पुलिस जवानों की लम्बी तगड़ी फौज लेकर पहुंचे। उन्होंने मॉल रोड के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा और चेतावनी देते हुए इसे दोबारा नहीं लगाने को कहा।
उन्होंने कहा कि अगर सड़क में दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो दुकानदार का चालान किया जाएगा। इसके अलावा धर्मवीर सोलंकी ने नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का चलन किया और उन्हें आगे ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। दुकानों में भारी पुलिस देखकर मॉल रोड में तमाशबीनों की भीड़ लग गई।
पिछले दिनों उच्च न्यायालय में ट्रैफिक जाम को लेकर एक सुओ मोटो जनहित याचिका दायर हुई थी। इसमें, अधिवक्ता प्रभा नैथानी ने नैनीताल के घंटों जाम से निजाद दिलाने की प्रार्थना की थी। इस जनहित याचिका के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और आर.टी.ओ.को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने ट्रैफिक प्रॉब्लम सुधारने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में 16 और 17 जून को आर.टी.ओ.की तरफ से नैनीताल में प्रवर्तन की टीम लगाकर चालान किये गए थे। आज पुलिस ने ये ड्राइव चलाकर अतिक्रमण को साफ करने को कहा है तांकि सड़क पर लोग और वाहन आसानी से चल सकें।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal