Nainital : एक पल की चूक…और सीधे खाई में_ऐसे बची स्कूटी सवार की जान-Video


उत्तराखण्ड के नैनीताल में स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एस.डी.आर.एफ., पुलिस और दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सवार को रस्सियों व अन्य उपकरणों से बांधकर रैस्क्यू किया।
नैनीताल से भवाली मार्ग में पाइंस से कुछ आगे एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार स्कूटी समेत खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 4 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली की पाइंस के समीप एक स्कूटी सवार असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
सूचना के बाद नैनीताल पोस्ट से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ.टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल में एस.डी.आर.एफ.ने जिला पुलिस और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर रैस्क्यू अभियान चलाया। रैस्क्यू टीम ने बमुश्किल खाई में गिरे स्कूटी सवार को निकाला।
घायल की पहचान पंगोट निवासी 33 वर्षीय कमल सिंह के रूप में की गई है। टीम ने आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से घायल को खाई से सड़क तक पहुंचाया। घायल कमल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बी.ड़ी. पाण्डे जिला अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है दुर्घटना के समय कमल भवाली से नैनीताल होते हुए पंगोट को लौट रहा था।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..