

उत्तराखण्ड के नैनीताल से लौट रही बस कालाढूंगी रोड में घटगड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंचकर 32 में से 18 लोगों को अबतक रैस्क्यू कर दिया है।
नैनीताल के आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली की नैनीताल से कालाढूंगी को जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इसकी सूचना तत्काल एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस को दी गई। बस में 30 से 33 लोग सवार होने की आशंका बताई गई। सभी राहत टीमों को घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को जानकारी मिली कि बस में 32 लोग सवार थे जो हरयाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये थे। लौटते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रैस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त बस से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बस में सवार लगभग 18 लोगों को घायलावस्था में रैस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया। मौके पर रैस्क्यू कार्य जारी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..